फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: भारतीय रेलवे में खिड़की से टिकट कराने पर मिलते हैं ये 4 बड़े फायदे, यहां जानें

Wed, 22 Apr 2026 03:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Benefits Of Offline Ticket: रेलवे काउंटर से टिकट कराने के कई लाभ होते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेलवे में काउंटर से टिकट बुक करने के फायदे - फोटो : AI
Railway Counter Ticket: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के बीच ऑनलाइन टिकट बुकिंग काफी लोकप्रिय है, जिसके अपने लाभ है। मगर रेलवे काउंटर यानी 'खिड़की' से टिकट लेने के अपने अलग ही फायदे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। 

रेलवे के नियमों के अनुसार, फिजिकल टिकट लेने वाले यात्रियों को कुछ ऐसी विशेष सुविधाएं मिलती हैं जो ई-टिकट धारकों को नहीं मिल पाती हैं। इन फायदों में टिकट कैंसिलेशन से लेकर यात्रा की तारीख बदलने तक की सुविधाएं शामिल हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेलवे में काउंटर से टिकट बुक करने के फायदे - फोटो : Adobe Stock
फीस में बचत 
  • रेलवे काउंटर से टिकट बुक करने का सबसे पहला और स्पष्ट फायदा कंविनिएंट फीस की बचत होती है। 
  • जब आप ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो आपको हर टिकट पर एक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है, लेकिन काउंटर पर सिर्फ वास्तविक किराया ही लगता है। 
आसानी से रिफंड
  • इसके अलावा अगर आप अपना प्लान बदलते हैं और टिकट कैंसिल कराते हैं, तो आपको रिफंड के लिए हफ्तों इंतजार नहीं करना पड़ता।
  • काउंटर टिकट को कैंसिल कराते ही आपका पैसा खिड़की पर तुरंत नकद वापस मिल जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेलवे में काउंटर से टिकट बुक करने के फायदे - फोटो : Adobe Stock
यात्रा की तारीख बदलना हुआ आसान
  • डिजिटल टिकट में एक बार बुकिंग होने के बाद तारीख बदलना काफी पेचीदा काम होता है, लेकिन विंडो टिकट के साथ ऐसा नहीं है। 
  • अगर आप अपनी यात्रा की तारीख को आगे या पीछे करना चाहते हैं, तो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इसे बदला जा सकता है। 
  • इसके लिए बस एक ही शर्त है कि जिस नई तारीख पर आप जाना चाहते हैं, उस दिन उस श्रेणी में बर्थ या सीट उपलब्ध होनी चाहिए। 
  • यह सुविधा उन यात्रियों के लिए वरदान है जिनके प्लान अचानक बदल जाते हैं।

4 of 5
भारतीय रेलवे में काउंटर से टिकट बुक करने के फायदे - फोटो : Adobe Stock
वेटिंग टिकट पर यात्रा का अधिकार
  • ऑनलाइन और काउंटर टिकट में सबसे बड़ा अंतर वेटिंग लिस्ट के नियमों को लेकर है। 
  • अगर आपका ऑनलाइन टिकट चार्ट बनने तक कन्फर्म नहीं होता, तो वह अपने आप कैंसिल हो जाता है और आप उस पर यात्रा नहीं कर सकते। 
  • मगर काउंटर से लिया गया वेटिंग टिकट चार्ट बनने के बाद भी वैध रहता है। आप उस टिकट के साथ ट्रेन में सवार हो सकते हैं। 
  • हालांकि टीटीई आपको स्लीपर या एसी कोच से जनरल बोगी में भेज सकता है, लेकिन आपको ट्रेन से उतारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
आम यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प
  • कुल मिलाकर देखा जाए तो भारतीय रेलवे की 'खिड़की' वाला टिकट आज भी आम आदमी के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प है।
  • इसमें न तो इंटरनेट फेल होने का डर है और न ही ऑनलाइन पेमेंट फंसने की चिंता। 
  • अगर आप अपनी अगली यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो एक बार नजदीकी रेलवे स्टेशन के काउंटर पर जाकर टिकट बुक करने के इन फायदों का लाभ जरूर उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें