फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hydrogen Train Fare: PM मोदी आज देश को सौंपेंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन, यहां जानें किराया-रूट की पूरी जानकारी

Fri, 17 Jul 2026 06:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hydrogen Powered Train Launch: आज यानी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसका उद्घाटन करेंगे। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि ये हाइड्रोजन ट्रेन किस रूट पर चलेगी और इसका किराया कितना है।
विज्ञापन
1 of 6
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
Hydrogen Powered Train Fare and Route: देश में समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। जैसे- भारतीय रेलवे भी ट्रेनों के इंजन से लेकर ट्रेनों के संचालन और उनको नई आधुनिकता से जोड़ने पर कार्य करता रहता है।

इसी क्रम में आज यानी 17 जुलाई 2026 को देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंड़ी दिखाकर देश को समर्पित करेंगे। चलिए जानते हैं इस हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है और ये किस-किस रूट पर चलेगी...


विज्ञापन

2 of 6
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है? - फोटो : amarujala.com
आज होगा उद्घाटन
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 17 जुलाई को जींद से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
  • उद्घाटन के दिन यानी आज इस हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत के बीच पड़ने वाले पांच रेलवे स्टेशनों (पांडु पिंडारा, गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत) से 1000 विद्यार्थी सवार होंगे और यात्रा करेंगे
विज्ञापन

3 of 6
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है? - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाइड्रोजन ट्रेन का रूट क्या होगा?
  • ये हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी
  • इस रूट की कुल दूरी 89 किलोमीटर होगी जिसे 2 घंटे में पूरा किया जाएगा
  • ये ट्रेन जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, इशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रबड़ा, लाठ मोहन हरियाणा और बरवासनी समेत 12 स्टेशनों पर रुकेगी

4 of 6
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है? - फोटो : एएनआई / पीआईबी / माईगॉव डॉट जीओवी
हाइड्रोजन ट्रेन में कितने यात्री कर पाएंगे सफर?
  • इस ट्रेन में कुल 682 सीटें हैं
  • हालांकि, खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों को मिलाकर लगभग 2600 यात्री एक साथ इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे
विज्ञापन

5 of 6
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है? - फोटो : amarujala.com
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है?
  • जींद से सोनीपत के बीच का किराया 5 रुपये से 25 रुपये तक रखा गया है
  • किराए को बाकी ट्रेनों के जितना ही रखा गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है? - फोटो : amarujala.com
हाइड्रोजन ट्रेन रोजाना कितने बजे चलेगी?
  • जींद से सुबह 07:40 बजे चलेगी और फिर सोनीपत सुबह 09:40 बजे पहुंचेगी
  • इसके बाद ट्रेन सबुह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 01:00 बजे जींद पहुंचेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें