Indian Army Joining Rules For Civilians During War: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल स्ट्राइक किए। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के साथ-साथ कई एयरबेस को भी तबाह किया। वहीं पाकिस्तान से किए जाने वाले हमले को हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया। हालांकि, अब दोनों देशों के बीच सीज फायर हो चुका है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच जिस समय तनाव काफी बढ़ा था, उस दौरान कई लोग बॉर्डर पर युद्ध लड़ने की अनुमति मांग रहे थे। रामपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्सटेबल चमन सिंह ने एसपी को पत्र लिखकर बॉर्डर पर पाकिस्तान से युद्ध लड़ने की अनुमति मांगी। वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा भी कुछ इसी तरह की मांग की गई।