फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hydrogen Train Fare: प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दी हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात, जानें किस रूट पर चलेगी और किराया

Fri, 17 Jul 2026 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hydrogen Powered Train Launch: देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिल गई है, क्योंकि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हरी झंड़ी दिखाकर देश को समर्पित किया है। हाइड्रोजन ट्रेन किस रूट पर चलेगी और इसका किराया कितना होगा जैसी जरूरी जानकारी आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है? - फोटो : Amar Ujala AI
Hydrogen Powered Train Fare and Route: आज का दिन देश के लिए बेहद ही खास दिन है, क्योंकि आज देश को अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर देश को सौंप दिया।

इस हाइड्रोजन ट्रेन से प्रदूषण भी नहीं होता है। ऐसे में ये ट्रेन बेहद खास हो जाती है। इसलिए अगर आप भी इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि इस ट्रेन का रूट क्या है यानी किस रूट पर चलेगी और और इस ट्रेन का किराया कितना है। आप आगे हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और रूट जान सकते हैं...


 
विज्ञापन

2 of 5
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है? - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्या होगा हाइड्रोजन ट्रेन का रूट?
  • ये हाइड्रोजन ट्रेन रोजाना जींद से सोनीपत रूट पर चलेगी और इस रूट की कुल दूरी 89 किलोमीटर होगी जिसे ये ट्रेन 2 घंटे में पूरा करेगी
  • इस ट्रेन के रूट में कुल 12 स्टेशन हैं, जहां ये ट्रेन रूकेगी, इनमें जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, इशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रबड़ा, लाठ मोहन हरियाणा और बरवासनी समेत 12 स्टेशन शामिल हैं
विज्ञापन

3 of 5
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है? - फोटो : एएनआई / पीआईबी / माईगॉव डॉट जीओवी
किस-किस टाइम चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन?
 
जींद से सुबह 07:40 बजे चलेगी
फिर सोनीपत सुबह 09:40 बजे पहुंचेगी

इसके बाद ट्रेन सबुह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी
फिर दोपहर 01:00 बजे जींद पहुंचेगी

4 of 5
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है? - फोटो : amarujala.com
हाइड्रोजन ट्रेन में कितने यात्रियों को ले जाने की है क्षमता?
  • इस हाइड्रोजन ट्रेन में कुल 682 सीटें बैठेने के लिए हैं
  • जबकि, खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों को मिलाकर लगभग 2600 यात्री एक साथ इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है? - फोटो : amarujala.com
कितना है हाइड्रोजन ट्रेन का किराया?
  • हाइड्रोजन ट्रेन का किराया बढ़ाया नहीं गया है यानी बाकी ट्रेनों के जितना ही इसका किराया रखा गया है, ताकि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर दबाव न पड़े
  • इसलिए जींद से सोनीपत के बीच का किराया 5 रुपये से 25 रुपये तक रखा गया है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें