Independence Day 2024 Cyber Scam: हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त का दिन देशवासियों के लिए बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन देश अपने आजादी का जश्न मनाता है। अंग्रेजों से मिली आजादी को हर देशवासी बड़ी ही खुशी और उत्साह के साथ मनाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करते हैं, तो दूसरी तरफ लोग भी अपने घरों, दफ्तरों, स्कूल-कॉलेज, सोसायटी आदि में झंड़ा फहराते हैं। इस दिन लोग पतंग भी उड़ाते हैं। इसके साथ ही आज के समय में लोग व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या मैसेज करके भी एक दूसरे को 15 अगस्त की शुभकामना मैसेज भेजते हैं। पर जरा ठहरिए कहीं आपको भेजा गया कोई मैसेज वायरस तो नहीं या कोई ऐसा मैसेज तो आपके पास नहीं आया जिस पर क्लिक करते ही आपका बैंक खाता खाली हो जाए? जी हां, ऐसा हो सकता है क्योंकि जालसाज ऐसा कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आपको कैसे मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...