भारत के उन सभी नागरिकों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना जरूरी है, जिनकी सालाना कमाई ढाई लाख रुपये से ज्यादा है। सीनियर सिटिजन के लिए कुछ नियम और शर्तें अलग हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है, तो जल्दी कर लीजिए। हालांकि आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख अब बढ़ा दी गई है। आईटीआर फाइल करने की समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है। वहीं पहले 31 दिसंबर 2021 तक इसकी डेडलाइन थी। जिन लोगों ने 31 दिसंबर तक आईटीआर फाइल कर दी, वे अब सुख-चैन की स्थिति में हैं। अभी तक आपने इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है या करने जा रहे हैं तो आपको कुछ गलतियां भूल कर भी नहीं करनी चाहिए। वरना आगे चलकर कुछ मुसीबत झेलनी पड़ सकती है या फिर भारी जुर्माना भी लग सकता है। आइए जानते हैं किन गलतियों से आपको बचना चाहिए...