Incognito Mode Privacy Myth: इंटरनेट की दुनिया में अक्सर लोग 'इनकोग्निटो मोड' (Incognito Mode) का इस्तेमाल करते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोगों को लगता है कि इस मोड पर वो जो भी सर्च करेंगे उसे कोई ट्रैक नहीं कर सकता है। मगर बता दें कि यह धारणा पूरी तरह से गलत है। सच्चाई यह है कि इनकोग्निटो मोड सिर्फ आपके डिवाइस पर ब्राउजिंग हिस्ट्री और कुकीज को सेव होने से रोकता है।
आज के नए प्राइवेसी अपडेट्स और गूगल के कानूनी दस्तावेजों से यह साफ हो गया है कि आपकी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, आपका ऑफिस या स्कूल और यहां तक कि गूगल खुद भी आपकी एक्टिविटी देख सकते हैं। अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ इस मोड पर भरोसा करना काफी नहीं है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इनकोग्निटो मोड की सीमाएं क्या हैं और डाटा चोरी से बचने के लिए आपको तुरंत कौन सी सेटिंग्स बदलनी चाहिए।