सूचना क्रांति के इस दौर में इंटरनेट हमारी खास जरूरत बन चुका है। आज के इस डिजिटल संसार के साथ जुड़ने के लिए इंटरनेट की खास जरूरत हम लोगों को होती है। वहीं इंटरनेट की गैरमौजूदगी में हमारे कई काम रुक से जाते हैं। इंटरनेट की बढ़ती जरूरत के कारण कई लोगों के लिए रोजाना मिलने वाली डेली डाटा लिमिट भी कम पड़ने लगी है। ऐसे में कई रिचार्ज कंपनियां लोगों को ब्रॉडबैंड प्लान्स ऑफर कर रही हैं। इस कारण कई लोग अपने घरों में वाईफाई को लगा रहे हैं। ऐसे में वो इसके माध्यम से अनलिमिटेड डाटा का उपयोग कर सकते हैं। तेज इंटरनेट स्पीड और अनलिमिटेड डाटा के कारण इन लोगों को काम करते समय किसी प्रकार की रुकावटों का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं कई लोग ऐसे होते हैं, जो रात के समय वाईफाई राउटर को यू हीं ऑन करके सो जाते हैं।