फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan Tips: अगर आप भी लेना चाहते हैं सस्ता होम लोन, तो पहले ये बातें जरूर जान लें

Tue, 16 May 2023 03:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : i stock
Home Loan Alert: जहां कुछ लोग अपने खुद के घर में रहते हैं, तो वहीं कई लोग किराए के घर में। पर इच्छा लगभग हर किसी की होती है कि उसका खुद का घर हो। इसके लिए लोग पैसे भी बचाते हैं, ताकि वो अपना खुद का घर खरीद सके। लेकिन जमीन के बढ़ते रेट लोगों को परेशान करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में घर लेने के लिए लोगों को लोन लेना पड़ता है, जिसे हम होम लोन के नाम से जानते हैं। इसमें बैंक आपको घर खरीदने के लिए पैसे देता है और बदले में आप ये पैसे हर महीने ब्याज समेत बैंक को लौटाते हैं। ऐसे में अगर आप भी होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों को पहले जानना जरूरी हो जाता है। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इन बातों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
इन बातों का रखें खास ध्यान:-

पहली बात
  • जब आप लोन लेते हैं, तो फिर हर महीने एक निश्चित ईएमआई के रूप में आपको ये पैसा बैंक को चुकाना होता है। इस ईएमआई का कुल अमाउंट मूलधन और ब्याज को मिलाकर बनता है। आपको ध्यान रखना है कि उतनी ही ईएमआई बनवाएं, जितनी आप हर महीने आसानी से भर सके क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
दूसरी बात
  • आप जब होम लोन ले रहे हैं, तो बैंक से ब्याज दर जरूर जानें। इसके लिए आप लगभग सभी बैंकों में ब्याज दर के बारे में जान सकते हैं। फिर जो बैंक आपको कम ब्याज दर पर लोन दे, आप वहां से ले सकते हैं। ऐसा करके आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं।

4 of 5
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
तीसरी बात
  • अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रहे कि सीधे तौर पर बैंक से ही लोन लें। अगर आप किसी ब्रोकर के जरिए लोन लेते हैं, तो वो आपके साथ ठगी तक कर सकता है या आपसे लोन दिलाने के नाम पर ज्यादा पैसे ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
चौथी बात
  • लोन लेते समय सभी नियम व शर्ते अच्छे से पढ़ लें और जान लें, ताकि बाद में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। जैसे- क्लोजिंग चार्ज क्या हैं? और इसका प्रोसेस क्या है? ताकि आप कभी अपना लोन क्लोज कराएं तो आपको पता रहे कि कितना चार्ज देना है। दूसरा लोन पर कितनी प्रोसेसिंग फीस है आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें