फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card: पैन कार्ड खोने पर परेशान होने की जगह तुरंत करें ये काम, नहीं होगी दिक्कत

Sat, 19 Mar 2022 02:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पैन कार्ड खोने पर क्या करें - फोटो : amar ujala
पैन कार्ड आज के दौर में सबसे अहम दस्तावेजों में से एक हैं। इसका इस्तेमाल वित्तीय लेन देन के साथ-साथ स्कूल और कॉलेजों में भी किया जाता है। इनकम टैक्स का रिटर्न भरते समय भी आपको पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। ऐसे में हर कोई पैन कार्ड जरूर बनवाता है और उसे काफी ज्यादा संभालकर रखते हैं। मगर कई बार आप उसे कहीं ऐसी जगह रख देते हैं, जो जल्दी नहीं मिलता या फिर आप उसे रखकर भूल जाते हैं। तो कई बार लोगों का पैन कार्ड ही खो जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि अपने पैन कार्ड को संभालकर रखा जाए। लेकिन अगर आपका पैन कार्ड खो जाता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत भी नहीं है। आप इसके लिए परेशान होने की बजाय बहुत आराम से अपने घर बैठे ही पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, ई-पैन कार्ड का सबसे बड़ा ये फायदा होता है कि ये डेटा बेस से हटता नहीं है, और आप इसे कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए आपको ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पैन कार्ड खोने पर क्या करें - फोटो : amar ujala
  • दरअसल, सबसे पहले ये जान लीजिए कि पैन कार्ड हमारे लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। पैन कार्ड के न होने पर आपके कई काम अटक तक सकते हैं। इसलिए अगर आपका पैन कार्ड चोरी या गुम हो गया है, तो आप ई-पैन कार्ड को डाउनलोड करके अपना काम चला सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पैन कार्ड खोने पर क्या करें - फोटो : istock
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ई-पैन कार्ड:-

स्टेप 1
  • अगर आपका पैन कार्ड किसी कारण से गुम या चोरी हो गया है, तो आपको घबराने की जगह पर एक काम करना है। वो ये कि इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जना है।

4 of 7
पैन कार्ड खोने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब वहां पर आपको कई विकल्प नजर आएंगे, जिसमें से आपको ई-पैन कार्ड वाले विकल्प का चुनाव करना है।
विज्ञापन

5 of 7
पैन कार्ड खोने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड नंबर डालना है। अगर आपको पैन नंबर याद नहीं है तो, आप इसकी जगह पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर भी डाल सकते हैं। अब नए ई-पैन कार्ड के लिए आवेदन कीजिए।
विज्ञापन

6 of 7
पैन कार्ड खोने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा और उसे आपको भर देना है। इसके बाद आपको डाउनलोड ई-पैन कार्ड का विकल्प दिखाई देगा, और यहां पर क्लिक करके आप पीडीएफ डाउनलोड कर लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पैन कार्ड खोने पर क्या करें - फोटो : istock
क्या-क्या काम आता है पैन कार्ड?
  • बैंक में खाता खुलवाने के लिए
  • आईटीआर फाइल करने के लिए
  • वित्तीय लेन देन करने के लिए
  • लोन लेने के लिए आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें