PM Kisan Yojana e-KYC: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच रहा है। फिर चाहे ये लोग शहरों में रहते हों या फिर दूर-दराज स्थित गांवों में। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अलग-अलग तरह की योजनाओं के जरिए किसानों तक लाभ पहुंचा रहे हैं। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है। वहीं, अगर आप योजना से नए जुड़ रहे हैं या पहले से जुड़े हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि क्या ई-केवाईसी न करवाने की स्थिति में भी लाभ मिल पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...