Nyaya Setu App: लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं ताकि उन्हें एक अच्छी नौकरी मिल सके। पर कई बार लंबे समय तक नौकरी में रहने के बाद भी लोगों को नौकरी से निकाल दिया जाता है। यही नहीं, आप भी समय-समय पर कंपनी में छंटनी की खबरें तो सुनते ही रहते होंगे?
एक ही झटके में नौकरी का चली जाना हर किसी के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर कंपनी आपको बिना वजह से नौकरी से निकाल देती है, तो आप एक एप की मदद ले सकते हैं जिसे भारत सरकार के न्याय विभाग ने लॉन्च किया है। चलिए जानते हैं इस एप के बारे में...