Aadhaar Card Link Mobile Number: आधार कार्ड आज के समय का एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। सरकारी काम हो या फिर गैर-सरकारी काम, सभी के लिए आधार की जरूरत होती है।
यही नहीं, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी की जरूरत भी कई कामों में पड़ती है। जैसे पीएफ के लिए, केवाईसी के लिए आदि। पर अगर किसी के आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक ही नहीं है या उसे नंबर याद नहीं है, तो फिर कैसे आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाया जा सकता है? चलिए जानते हैं आधार से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं...