AC Dry Mode vs Cool Mode: मानसून के मौसम में बारिश होने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलती, बल्कि हवा में नमी बढ़ने के कारण चिपचिपी उमस बढ़ जाती है। इस मौसम में कमरे को ठंडा करने के लिए लोग लगातार एसी चलाते हैं, जिससे अगले महीने बिजली का बिल आसमान छूने लगता है। एक आम इंसान अक्सर इस बात से परेशान रहता है कि उमस से भी राहत मिल जाए और जेब पर बोझ भी न पड़े।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो एसी चलाने के तरीके में सिर्फ 3 आसान बदलाव करके अपने बिजली बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि उमस में आप एसी को कैसे इस्तेमाल करें कि आपका कमरा भी ठंडा रहे और बिजली बिल भी कम आए।