Atal Pension Yojana: अलग-अलग योजनाएं और इनके जरिए अलग-अलग वर्गों और अलग-अलग लोगों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें कई योजनाएं तो किसी स्कीम की भी होती हैं जिनमें आपको कुछ अमाउंट जमा करना होता है और फिर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। जैसे, अटल पेंशन योजना को ही ले लीजिए। दरअसल, ये एक पेंशन योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना में पहले आपको आवेदन करना होता है और फिर आपको हर महीने प्रीमिमय जमा करना होता है।
इसके बाद 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त होती है, लेकिन अगर किसी कारण आप इस योजना से अपना नाम वापस लेना चाह रहे हैं तो आप ले सकते हैं और इसका तरीका यहां जान सकते हैं। साथ ही आप ये भी यहां जान सकते हैं कि आपको कितने पैसे वापस मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...