फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF Withdrawal Online: घर बैठे निकाल सकते हैं पीएफ खाते से पैसे, जानें क्या है तरीका

Tue, 14 Mar 2023 03:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन पीएफ का पैसा निकालने का तरीका - फोटो : istock
PF Withdrawal Online: हर कोई चाहता है कि उसके पास इतने पैसे जमा हो जाए, जिससे उसका भविष्य सुरक्षित रहे और उसे कोई दिक्कत न हो। इसके लिए लोग कई तरह की स्कीमों में निवेश भी करते हैं, ताकि अच्छा रिटर्न मिल सके। इसके अलावा एक और निवेश है, जो नौकरीपेशा लोगों को अपने आप हो जाता है और वो है पीएफ। जो लोग नौकरी करते हैं उनका नियमों के तहत हर महीने उनकी सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट कटता है और फिर इसे कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किया जाता है। वहीं, नौकरी छोड़ने के बाद या बीच में आप इस पैसे को निकाल भी सकते है, जिसका एक ऑनलाइन तरीका है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे घर बैठे ही अपना पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन पीएफ का पैसा निकालने का तरीका - फोटो : istock
घर बैठे इस सरल तरीके से निकाल सकते हैं पीएफ:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी नौकरी छोड़ चुके हैं, तो इसके दो महीने बाद आप अपने पीएफ खाते में से सारे पैसे निकाल सकते हैं 
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
  • फिर यहां आपको अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन पीएफ का पैसा निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको ऑनलाइन सर्विसेज में जाना है और फिर क्लेम फॉर्म 31, 19, 10सी और 10डी वाले विकल्प को चुनना है
  • फिर आपको अपने उस बैंक खाते का नंबर दर्ज करना है, जो पीएफ खाते से लिंक है 
  • इसे दर्ज करके वेरिफाई करवा लें
  • अब आपको 'सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग' पर क्लिक करना है

4 of 5
ऑनलाइन पीएफ का पैसा निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको पीएफ के पैसे निकालने का कारण बताना है
  • फिर आपना नाम, पूरा पता समेत बाकी मांगी हुई चीजें भरें
  • अब आपको अपनी बैंक की पासबुक या चेक बुक की स्कैन कॉपी को यहां अपलोड करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन पीएफ का पैसा निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपको नियम और शर्तों पर क्लिक करना है 
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
  • अब आखिर में आपको सबमिट पर क्लिक करना है और फिर ये प्रोसेस खत्म हो जाता है
  • सबमिट करने के लगभग एक सप्ताह बाद आपके बैंक खाते में पैसा आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें