आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनकी आपको कभी न कभी जरूरत पड़ती ही होगी। जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि। ऐसा ही एक और दस्तावेज है आपका आधार कार्ड, लेकिन इसमें और बाकी दस्तावेजों में एक अंतर ये है कि बाकी दस्तावेजों की जरूरत कभी-कभी पड़ती है। लेकिन आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर एक काम के लिए होती है। सब्सिडी लेनी हो, स्कूल में दाखिला करना हो, सिम कार्ड लेना हो आदि। वहीं, अब तो आधार हमारे बैंक खाते से भी लिंक है। ऐसे में आधार की जितनी उपयोगिता बड़ी है, उतने ही मामले इससे होने वाले फ्रॉड के भी सामने आए हैं। जैसे- आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए आपके साथ फ्रॉड हो सकता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...