गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में बारिश की वजह से मौसम थोड़ा ठंडा जरूर हुआ है। वहीं आने वाले समय में गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। ऐसे में लोगों ने बड़े पैमाने पर एसी और कूलर की खरीदारी शुरू कर दी है। गर्मियों के सीजन में लोग बड़े स्तर पर कूलर और एसी का उपयोग करते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए अगर आप अपने घरों में कूलर को उपयोग में ला रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन जरूरी सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान कूलर का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपका कूलर बम की तरह ब्लास्ट कर सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी कूलर का इस्तेमाल करते समय नहीं करना चाहिए।