फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire safety: आग लगने पर कैसे चलाया जाता है फायर एक्स्टिंग्विशर? इसको चलाने के लिए जान लें PASS फॉर्मूला

Wed, 24 Jun 2026 07:29 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PASS Formula Fire Safety: आग लगने की घटना कभी भी बताकर नहीं आती है, ऐसे हर व्यक्ति को फायर एक्स्टिंग्विशर मालूम होना चाहिए। इसलिए आज हम आपको एक ऐसा फॉर्मूला बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप फायर एक्स्टिंग्विशर चलाने का तरीका आसानी से सीख जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
फायर एक्स्टिंग्विशर कैसे चलाएं? - फोटो : AI
How To Use Fire Extinguisher: हादसे कभी बताकर नहीं आते और आग जैसी आकस्मिक आपदा मिनटों में बहुत कुछ राख कर सकती है। हाल के दिनों में आग लगने की कई घटनाएं भी सामने आ रही हैं, कुछ मामलों में तो कई लोगों की मौतें भी हो गई हैं, मसलन दिल्ली का मालवीय नगर कांड हो या फिर लखनऊ के कोचिंग में आग लगने की घटना हो। ऐसे में संकट के समय थोड़ी सी समझदारी कई लोगों की जान बचा सकती है। आग लगने पर नुकसान को कम करने और जान बचाने के लिए 'फायर एक्स्टिंग्विशर' (अग्निशामक यंत्र) हमारा सबसे बड़ा हथियार होता है।

अधिकांश इमारतों में लाल रंग का यह सिलेंडर टंगा तो होता है, लेकिन एक आम इंसान इसे चलाना नहीं जानता। कई बार तो हड़बड़ाहट में गलत तरीका अपनाने से खतरा और बढ़ सकता है। आग पर तुरंत काबू पाने के लिए दुनिया भर में 'PASS' (पास) फॉर्मूला सबसे कारगर और आसान तरीका माना जाता है। पास के हर लेटर मतलब होता है, जैसे P मतलब पुल, A मतलब एम, S मतलब स्कवीज और S का मतलब स्वीप। आइए एक-एक करके समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फायर एक्सटिंग्विशर - फोटो : Adobe Stock
PASS फॉर्मूले का पहला कदम - P यानी 'Pull' (पिन खींचें)
  • फायर एक्स्टिंग्विशर के ऊपरी हैंडल में एक छोटी सी लोहे की सुरक्षा पिन लगी होती है, जो इसे लॉक रखती है, सबसे पहले इसे हटाना होता है।
  • बिना हैंडल को दबाए, इस पिन को अपनी तरफ जोर से खींचें। ऐसा करने से उसकी सुरक्षा सील तुरंत टूट जाएगी।
  • पिन के निकलते ही सिलेंडर इस्तेमाल के लिए पूरी तरह अनलॉक हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
फायर एक्सटिंग्विशर - फोटो : Adobe Stock
दूसरा कदम - A यानी 'Aim' (आग की जड़ पर निशाना साधें)
  • सिलेंडर के नोजल या पाइप को कभी भी आग की ऊंची उठती लपटों की तरफ न रखें। हमेशा आग के बिल्कुल निचले हिस्से (जड़) पर निशाना साधें।
  • आग हमेशा नीचे मौजूद ईंधन (जैसे लकड़ी या कपड़े) से फैलती है, इसलिए वहीं निशाना लगाना सबसे जरूरी है।
  • आग की गर्मी से बचने के लिए कम से कम 6 से 8 फीट दूर खड़े रहें।

4 of 5
फायर एक्सटिंग्विशर - फोटो : Adobe Stock
तीसरा कदम - S यानी 'Squeeze' (हैंडल को मजबूती से दबाएं)
  • सिलेंडर को सीधे खड़े रखते हुए, उसके ऊपर लगे लीवर या हैंडल को अपनी पूरी ताकत से नीचे की तरफ दबाएं।
  • हैंडल दबाते ही सिलेंडर के अंदर मौजूद उच्च दबाव वाली गैस, पाउडर या झाग बहुत तेजी से पाइप के जरिए बाहर निकलने लगेगा।
  • आग को पूरी तरह बुझाने के लिए हैंडल को तब तक दबाकर रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फायर एक्सटिंग्विशर - फोटो : Adobe Stock
चौथा कदम - S यानी 'Sweep' (पाइप को दाएं-बाएं घुमाएं)
  • पाइप को एक ही जगह टिकाकर न रखें। इसे आग के आधार पर झाड़ू लगाने की तरह लगातार 'दाएं से बाएं' घुमाते रहें।
  • पूरे प्रभावित हिस्से पर केमिकल फैलाएं ताकि आग को हवा मिलना बंद हो जाए और वह तुरंत ठंडी होकर बुझ जाए।
  • अगर कोई बड़े हादसे की आशंका लगे तो आग को पूरी तरह बुझने के बजाय फायर एक्स्टिंग्विशर की मदद से खुद को सुरक्षित करने की कोशिश करें और अग्निशमन विभाग को फोन करके बुलाएं।

नोट- बंद कमरों या बेसमेंट में जब CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड) वाले फायर एक्स्टिंग्विशर का इस्तेमाल किया जाता है, तो वहां ऑक्सीजन का स्तर तेजी से गिरता है। इसलिए आग बुझने के तुरंत बाद उस जगह से बाहर निकल आना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें