फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिलॉकर में कैसे अपलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस और मार्कशीट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया

Wed, 21 Oct 2026 07:05 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • डिजिलॉकर में दस्तावेज सुरक्षित और डिजिटल रूप में संभालकर रखे जा सकते हैं।
  • यहां उपलब्ध ई-दस्तावेज मूल कागजातों की तरह ही कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य हैं।
  • कागजात खोने या खराब होने का डर खत्म होता है और वे हर समय आसानी से उपलब्ध रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डिजिलॉकर पर डिएल आरसी कैसे लिंक करें? - फोटो : AI
How to Upload Driving License on Digilocker?: आज के डिजिटल दौर में अपने सभी जरूरी और सरकारी दस्तावेजों को साथ लेकर घूमना न तो सुरक्षित है और न ही सुविधाजनक है। इसी समस्या का स्थाई समाधान प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने 2015 में 'डिजिलॉकर' की शानदार सुविधा शुरू की। डिजिलॉकर एक ऐसा डिजिटल वॉल्ट या लॉकर है, जहां आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, गाड़ी की आरसी जैसे महत्वपूर्ण कागजातों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित रख सकते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि यहां रखे गए सभी ई-दस्तावेज मूल कागजात के समान ही कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य होते हैं। बता दें कि इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है, इसके लिए सिर्फ आपको एप इंस्टॉल करना है और अपने डाक्यूमेंट्स को वहां वेरिफाई करके लिंक करना होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि डिजिलॉकर में ड्राइविंग लाइसेंस और मार्कशीट को कैसे लिंक कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डिजिलॉकर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
डिजिलॉकर पर नया अकाउंट कैसे बनाएं?
  • डिजिलॉकर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से एप डाउनलोड करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां 'साइन अप' पर क्लिक करके अपना नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिसके बाद प्राप्त ओटीपी दर्ज करते ही आपका अकाउंट क्रिएट हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस को डिजिलॉकर में कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock
ड्राइविंग लाइसेंस को डिजिलॉकर में कैसे जोड़ें?
  • अकाउंट में लॉगिन करने के बाद होमपेज पर बने 'सर्च' टैब में जाकर 'ड्राइविंग लाइसेंस' टाइप करें।
  • इसके बाद अपने संबंधित राज्य के परिवहन विभाग को चुनें और अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करके 'गेट डाक्यूमेंट्स' पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकंड में आपका ड्राइविंग लाइसेंस डिजिलॉकर में जुड़ जाएगा।

4 of 5
डिजिलॉकर में अपनी मार्कशीट कैसे फैच या अपलोड करें? - फोटो : Adobe Stock
डिजिलॉकर में अपनी मार्कशीट कैसे फैच या अपलोड करें?
  • अपनी 10वीं या 12वीं की मार्कशीट जोड़ने के लिए सर्च बार में अपने शिक्षा बोर्ड का नाम खोजें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और पास होने का वर्ष भरकर सबमिट कर दें।
  • अगर आपकी पुरानी मार्कशीट फैच नहीं हो रही है, तो आप उसकी फोटो 'ड्राइव' सेक्शन में सीधे अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिजिलॉकर में रखे दस्तावेजों के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock
डिजिलॉकर में रखे दस्तावेजों के क्या फायदे हैं?
  • डिजिलॉकर में सुरक्षित रखे गए ई-दस्तावेजों को ट्रैफिक पुलिस की जांच या किसी भी सरकारी या निजी संस्थान में मांगने पर आसानी से दिखाया जा सकता है।
  • कागजात के खोने या भीगकर खराब होने का डर हमेशा के लिए खत्म हो जाता है और आपके सारे जरूरी दस्तावेज एक जगह उपलब्ध रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें