Link New Mobile Number With Your PF Account: अगर आप भी नौकरी करते हैं तो नियमों के तहत आपका भी पीएफ कटता होगा? इस पीएफ में कर्मचारियों की हर महीने की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है। फिर इस पैसे को आप अपनी जरूरत के हिसाब से या रिायरमेंट पर निकाल सकते हैं।
पीएफ खाते से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होता है जिसकी जरूरत पीएफ खाते को लॉगिन करने से लेकर अन्य कई कामों के लिए पड़ती है। ऐसे में अगर आपका पहले से पीएफ खाते से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो चुका है, तो आप पीएफ खाते से नया मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं पीएफ खाते से कैसे नया मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं...