Aadhaar Card Mobile New App: वर्ष 2009 जब आधार कार्ड की शुरुआत हुई थी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत सरकार की वो इकाई है जो आधार से जुड़ी चीजों को देखती है। किसी को आधार कार्ड जारी करना हो या आधार कार्ड में कोई बदलाव करना हो या फिर आधार से जुड़ा कोई भी छोटा बड़ा काम हो, तो ये सब यूआईडीएआई के अधीन ही होता है।
वहीं, अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम अपडेट करवाना है या फिर मोबाइल नंबर बदलना है आदि। आपको ज्यादातर काम के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आधार को लेकर अब ज्यादातर काम इसकी नई एप से संभव हो पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर वे कौन से काम हैं जिन्हें आप खुद कसे कर पाएंगे। आधार कार्डधारक अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...