Aadhaar Name Change After Marriage: शादी के बाद अक्सर महिलाएं अपने नाम या सरनेम में बदलाव करती हैं। ऐसे में सरकारी योजनाओं, पैन कार्ड, बैंक खाते और पासपोर्ट जैसी जरूरी सुविधाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के लेने के लिए आधार कार्ड में भी अपडेट कराना आवश्यक हो जाता है। यूआईडीएआई के नियमानुसार शादी के बाद आधार में नाम बदलना बेहद आसान है।
सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि आधार में नाम आप ऑनलाइन नहीं बदल सकते हैं, इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा। आइए इस लेख में समझते हैं कि आधार में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया क्या है।