पैन कार्ड आज कई जरूरी वित्तीय, सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे में पैन कार्ड पर दर्ज नाम, पता या मोबाइल नंबर में छोटी सी गलती भी आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकती है।
अगर आपके पैन कार्ड की जानकारी पुरानी हो गई है या उसमें किसी तरह का सुधार करना है, तो इसके लिए नया पैन बनवाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके जरूरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे पैन कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसका तरीका जान सकते हैं...