फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Number Update In DL: क्या Driving License में मोबाइल नंबर घर बैठे बदल सकते हैं? तरीका यहां जानें

Wed, 15 Jul 2026 01:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DL Mein New Mobile Number Kaise Update Karein: अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक मोबाइल नंबर बदल गया है, तो आप इसे घर बैठे अपडेट कर सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर कैसे बदलें? - फोटो : Amar Ujala AI
Driving License Mobile Number Update: आजकल लगभग हर एक चीज से हमारा मोबाइल नंबर लिंक होता है और ये जरूरी भी होता है, क्योंकि ओटीपी से लेकर अपडेट आने और मैसेज आने जैसे जरूरी कामों के लिए ये जरूरी होता है।

जैसे- हमारे ड्राइविंग लाइसेंस में हमारा मोबाइल नंबर अपडेट होता है जिस पर अपडेट आते हैं, लेकिन अगर किसी कारण आपक डीएल से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया है या आप कोई दूसरा नंबर ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक करना चाहते हैं, तो आप ये काम घर बैठे कर सकते हैं यानी कहीं दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का प्रोसेस आप यहां जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
ड्राइविंग लाइसेंस से नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

पहला स्टेप
  • सबसे पहले अपने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जाएं
  • फिर आपको नीचे की तरफ आकर एक ड्रॉप-डाउन मेनू से अपना राज्य चुनना है
  • इसके बाद आप नई वेबसाइट पर पहुंचेंगे
  • यहां पर आपको Mobile Number Update वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद आपको Select Criteria में ड्राइविंग लाइसेंस को चुन लें
  • अब आपको अपना डीएल नंबर, अपनी जन्मतिथि भरनी है
  • स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा भी भरें और Submit पर क्लिक कर दें
  • ऐसा करते ही स्क्रीन पर आपके लाइसेंस की पूरी प्रोफाइल खुल जाएगी
  • इसमें आपका नाम, पुराना मोबाइल नंबर जैसी बाकी सभी जानकारी दिखाई देगी

4 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • ऐसे में आपको कंफर्म करना है कि ये जानकारी यानी ये ड्राइविंग लाइसेंस आपका ही है
  • फिर नीचे दिए गए Proceed वाले बटन पर क्लिक कर दें
  • इसके बाद आपके सामने नया मोबाइल नंबर भरने का विकल्प आएगा
  • यहां पर आपको अपना मौजूदा नया मोबाइल नंबर भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
  • साथ ही मोबाइल नंबर बदलने का यहां पर कारण भी देना है
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे यहां भर दें
  • इसके बाद सबमिट कर दें और आपका नया मोबाइल नंबर डीएल से लिंक हो जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें