Aadhaar DOB Update: आपके पास पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड के अलावा आधार कार्ड तो जरूर होगा? क्योंकि आज के समय में ये सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज जो है। सिम कार्ड खरीदने जाओ या फिर बैंक में खाता खुलवाने या फिर किसी योजना में आवेदन करना हो आदि। इन सभी के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। पर कई बार ये भी देखने में आता है कि लोग आधार कार्ड पर छपी गलतियों के कारण भी खासे परेशान हो जाते हैं और इससे उनके कई काम तक अटक जाते हैं। जैसे- आधार कार्ड में जन्मतिथि का गलत प्रिंट होना। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में भी जन्मतिथि में गलती है, तो आप चाहें तो इसे घर बैठे ही ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...