फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: 14 जून तक ऐसे अपडेट करवा लें अपना आधार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Tue, 25 Feb 2025 11:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Free Update Aadhaar Card: आपको सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी काम करवाना हो, इसके लिए आपको कई अलग-अलग तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक दस्तावेज आपका आधार कार्ड भी है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है या इसमें कोई गलती है तो आपका काम अटक सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा लें।

इसके लिए आप बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी अपडेट करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हो गए हैं उन्हें 14 जून 2025 तक अपने आधार को अपडेट करवाना होता है? ये जरूरी है और अभी ये मुफ्त है। हो सकता है कि आखिरी तारीख बीतने के बाद आपको शुल्क देना पड़े। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप आधार कार्ड को अपडेट करवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आधार कार्ड को ऐसे करवा सकते हैं अपडेट:-

पहला स्टेप
  • आपने अगर अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अब तक अपडेट नहीं करवाया है तो आप इसे करवा सकते हैं
  • आधार को अपडेट करवाने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
  • फिर आपको यहां पर कई विकल्प मिलेंगे जिसमें से आपको 'अपडेट आधार' पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होता है, इसलिए अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें
  • फिर आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • ऐसे में आपको आए हुए ओटीपी को यहां पर दर्ज करना होता है
  • इसके बाद आपको लॉगिन कर लेना है

4 of 5
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • अब जब लॉगिन हो चुका है तो आपको दस्तावेज अपडेट करने वाले विकल्प को चुनना है
  • फिर आपको अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवाना है
  • अब इसमें नीचे की तरफ आएं और फिर आपको यहां पर दो दस्तावेज अपडेट करने हैं
  • इसमें आप पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ अपडेट कर सकते हैं जैसे, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
  • फिर आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है
  • अब आप देखेंगे कि आपका फॉर्म सबमिट हो गया है जिसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिसे संभालकर रखें
  • आप इस नंबर से ही ये चेक कर सकते हैं कि आपका आधार अपडेट हुआ है या नहीं
  • ध्यान दें कि 14 जून तक अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें