Vehicle RC Ownership Transfer Process: अपनी पुरानी कार या बाइक बेचने के बाद सिर्फ पैसे लेना और चाबी सौंपना ही काफी नहीं होता। वाहन के रिकॉर्ड में नए मालिक का नाम दर्ज कराना यानी आरसी ट्रांसफर कराना कानूनी रूप से बेहद अनिवार्य है। अगर आरसी पर आपका नाम बना रहता है और गाड़ी से कोई दुर्घटना या चालान होता है, तो उसकी कानूनी जिम्मेदारी पुराने मालिक पर ही आती है।
अब यह पूरी प्रक्रिया परिवहन पोर्टल (parivahan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन और बेहद आसान हो गई है। आइए जानते हैं आरसी नाम ट्रांसफर कराने की पूरी प्रक्रिया।