फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: चोरी हो गया है स्मार्टफोन, तो इस सरकारी पोर्टल की मदद से कर सकते हैं ट्रैक

Mon, 09 Sep 2024 06:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sanchar Saathi Portal - फोटो : FREEPIK
Sanchar Saathi Portal: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। टिकट बुकिंग, इलेक्ट्रिसिटी बिल की पेमेंट करने से लेकर कई दूसरे जरूरी कार्य हम अपने स्मार्टफोन से कर रहे हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन में हमारा जरूरी डाटा होता है। कई बार हम अपने स्मार्टफोन को कहीं पर खो देते हैं या वह चोरी हो जाता है। ऐसे में स्मार्टफोन के चोरी या खोने की स्थिति में व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है।

इस कारण मोबाइल फोन को दोबारा से ट्रैक करने के लिए वह कई उपायों को अपनाता है। इसके बावजूद उसको उसका मोबाइल फोन नहीं मिलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार के एक बेहद ही खास पोर्टल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने चोरी हुए स्मार्टफोन को ट्रैक कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Sanchar Saathi Portal - फोटो : FREEPIK
अगर आपका स्मार्टफोन चोरी हो गया है या आपने उसको खो दिया है। इस स्थिति में सबसे पहले आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी एफआईआर लिखानी होगी। आप ऑनलाइन भी स्मार्टफोन चोरी होने की एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sanchar Saathi Portal - फोटो : FREEPIK
इसके बाद आपको संचार साथी पोर्टल पर विजिट करना है। इस पोर्टल की मदद से आप चोरी या खो चुके स्मार्टफोन को ट्रैकिंग पर डलवा सकते हैं। इसके अलावा यहां से आप फोन को ब्लॉक भी कर सकते हैं। 

4 of 5
Sanchar Saathi Portal - फोटो : FREEPIK
इस प्रक्रिया में आपको संचार साथी पोर्टल पर विजिट करके Citizen Centric Services के विकल्प का चयन करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको Block Your Lost/Stolen Mobile के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanchar Saathi Portal - फोटो : FREEPIK
इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको ब्लॉक स्टोलन/लॉस्ट मोबाइल के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद स्मार्टफोन की सभी जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके स्मार्टफोन को ट्रैकिंग पर डाल दिया जाएगा। इसके अलावा फोन को ब्लॉक भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें