फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Loan: अगर कभी पड़ जाए पैसों की अचानक जरूरत, तो ऐसे ले सकते हैं मिनटों में गोल्ड लोन, ये रहा तरीका

Wed, 26 Jan 2022 02:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गोल्ड लोन लेने का तरीका - फोटो : istock
हम अपनी आजीविका चलाने के लिए नौकरी करते हैं या फिर अपना बिजनेस करते हैं, लेकिन कई बार हमें काफी ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ जाती है। दरअसल, आज के समय में बढ़ती महंगाई और तेजी से बंद होते रोजगार के साधनों की वजह से लगभग हर कोई आर्थिक रूप से परेशान है। इंसान को कब अचनाक से पैसों की जरूरत पड़ जाए, इसके बारे में किसी को नहीं पता। कई बार लोगों को अचानक से पैसों की जरूरत पड़ जाती है, जिससे उनको काफी सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को दूसरे से कर्ज लेना पड़ता है। लेकिन कई बार आपको दूसरे से भी कर्ज नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपके घर में पड़ा सोना आपके बहुत काम आ सकता है। सोने में निवेश को हमेशा से काफी अच्छा माना जाता रहा है, क्योंकि जरूरत पड़ने पर लोग इसका इस्तेमाल गोल्ड लोन के तौर पर करके अपनी आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अगर आपके पास भी सोन घर पर रखा है, तो आप उसका इस्तेमाल करके मिनटों में अच्छे पैसे पा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गोल्ड लोन लेने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे मिल सकता है गोल्ड लोन:-
  • अगर आपको कभी भी अचनाक पैसों की जरूरत पड़ती है, तो ऐसे में आप गोल्ड के बदले किसी भी लोन देने वाले संस्थान या बैंक सै इसके बदले पैसे ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गोल्ड लोन लेने का तरीका - फोटो : istock
  • इसके लिए आपको अपने गोल्ड को संबंधित बैंक या संस्थान में गिरवी रखना होता है और साथ में वो आपके गोल्ड को चेक करके उसका सही मूल्यांकन भी करते हैं।

4 of 5
गोल्ड लोन लेने का तरीका - फोटो : pixabay
  • इसके बाद आप से फॉर्म भरवाते हैं और सभी औपचारिक कार्य पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोल्ड लोन लेने का तरीका - फोटो : iStock
  • अब आपका गोल्ड लोन सब्मिट कर दिया जाता है और आप से आधार कार्ड या पैन कार्ड प्रूफ के तौर पर ले लेते हैं। जब आपका गोल्ड लोन अप्रूव हो जाता है, तो आपको लोन मिल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें