Car Winter Tips: सर्दियों का सीजन चल रहा है। बीते कुछ दिनों से ठंड काफी बढ़ गई है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सर्दियों के सीजन में अगर आप कार चला रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए वरना उसमें कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। कार में इन दिक्कतों के आने से आपकी जेब पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कि सर्दियों के सीजन में कई बार कार सुबह के समय स्टार्ट भी नहीं होती है। इस कारण ऑफिस या किसी दूसरी जरूरी जगह पर जाने में लोगों को देरी हो जाती है। ऐसे में सर्दियों के सीजन में कार का रखरखाव करने के लिए आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -