How to Stop Boiling Milk From Overflowing: नजर हटते ही दूध के उबलने से लोग काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स, जो आपकी इस दिक्कत को दूर करेंगी।
विज्ञापन
1 of 5
उबालते समय दूध बर्तन से बाहर निकल जाता है तो आजमाएं ये आसान नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
Ubalte Dudh Ko Girne Se Kaise Bachaye : रसोई में दूध उबालते समय अक्सर इसका ध्यान रखना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। छोटी-सी लापरवाही से दूध उबलकर बाहर फैल जाता है और सफाई की झंझट बढ़ा देता है। ये समस्या कई घरों में आम है, खासकर उन लोगों के लिए जो व्यस्त होते हैं और लगातार उबलते दूध पर नजर नहीं रख पाते।
यदि आपके साथ भी ये दिक्कत है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और कारगर उपायों की मदद से आप दूध को आसानी से उबलने से रोक सकते हैं और इसे सही तरीके से गर्म रख सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप न केवल दूध की बर्बादी से बचेंगे, बल्कि रसोई की सफाई में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
2 of 5
उबालते समय दूध बर्तन से बाहर निकल जाता है तो आजमाएं ये आसान नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
1. लकड़ी का चम्मच ऊपर रखें
दूध उबालते समय बर्तन के ऊपर लकड़ी का चम्मच रखना एक पुराना लेकिन बहुत असरदार तरीका है।
जब दूध उबलने लगता है, तो बर्तन के किनारे चढ़ने की बजाय चम्मच से टकराकर गिर जाता है।
इससे दूध बर्तन से बाहर नहीं फैलता।
ध्यान रखें कि चम्मच पूरी तरह बर्तन के ऊपर रखा हो और लगातार दूध को हल्का सा चलाते रहें।
विज्ञापन
3 of 5
उबालते समय दूध बर्तन से बाहर निकल जाता है तो आजमाएं ये आसान नुस्खे
- फोटो : Adobe Stock
2. बर्तन में घी लगा दें
बर्तन के किनारों पर थोड़ी मात्रा में घी या तेल लगाने से भी दूध उबलते समय बाहर नहीं फैलता।
घी एक पतली परत बनाता है, जो दूध को बर्तन से चिपकने नहीं देता और उबाल नियंत्रित रहता है।
खासकर स्टील या नॉन-स्टिक बर्तन में यह तरीका बेहद काम आता है।
बस ध्यान रखें कि घी इतना ज्यादा न लगा हो, कि वो दूध में मिक्स हो जाए।
4 of 5
उबालते समय दूध बर्तन से बाहर निकल जाता है तो आजमाएं ये आसान नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
3. स्टील का चम्मच डाल दें
जिस तरह से लकड़ी का चम्मच दूध के बर्तन के ऊपर डाला जाता है, वैसे ही स्टील का चम्मच इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे इस्तेमाल करना है तो स्टील के चम्मच को उबलते दूध में डाल दें।
इससे दूध उबलेगा तो लेकिन बर्तन से बाहर नहीं निकलेगा।