फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: कम लागत में शुरू करें टी-शर्ट प्रिटिंग का यह कारोबार, हो सकता है मोटा मुनाफा

Wed, 26 Mar 2025 08:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बिजनेस को आप कम लागत में शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास डिजाइनिंग और मार्केटिंग की अच्छी खासी समझ है तो इस आप इस व्यापार के माध्यम से कम समय में अमीर बन सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to start T Shirt Printing Business In India - फोटो : Adobe Stock
अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक खास तरह के बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत करके आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। यह टी-शर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस है। इन दिनों कस्टमाइज्ड टी-शर्ट की मांग काफी बढ़ रही है। ब्रांड प्रमोशन, कॉलेज इवेंट से लेकर कॉर्पोरेट सेक्टर में कई जगहों पर लोग कस्टमाइज्ड टी-शर्ट को मंगवाते हैं। ऐसे में आप इस बिजनेस को शुरू करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस बिजनेस को आप कम लागत में शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास डिजाइनिंग और मार्केटिंग की अच्छी खासी समझ है तो इस आप इस व्यापार के माध्यम से कम समय में अमीर बन सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How to start T Shirt Printing Business In India - फोटो : Adobe Stock
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत होगी
  • टी-शर्ट (कॉटन या पॉलिएस्टर)
  • प्रिंटिंग मशीन 
  • इंक और कलर प्रिंटिंग मटेरियल
  • कंप्यूटर और डिजाइन सॉफ्टवेयर
  • एक अच्छा स्पेस जहां आप अपने बिजनेस को चला सकें
विज्ञापन

3 of 5
How to start T Shirt Printing Business In India - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद आपको अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन कराना है। यह करने के बाद अपने बिजनेस का एक अच्छा नाम रखें और उसका यूनिक लोगो डिजाइन करवाएं। मार्केट में ट्रेंडिंग डिजाइन्स और स्टाइल कैसे चल रहे हैं, उनको लेकर अच्छी समझ बनाएं। इसके अलावा ग्राहकों की पसंद के अनुसार कस्टम प्रिंटिंग भी उन्हें ऑफर करें। 

Business Ideas: गर्मियों में इस बिजनेस को शुरू करके कर सकते हैं खूब कमाई, ऐसे करें शुरुआत

4 of 5
How to start T Shirt Printing Business In India - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद आपको टी-शर्ट प्रिंटिंग शुरू करना है। प्रोडक्शन होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसका प्रचार प्रसार करें। विभिन्न रिटेलर शॉप पर जाकर अपने टी-शर्ट के बारे में बताएं और उन्हें बेचें। आप ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी अपने बिजनेस को लिस्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to start T Shirt Printing Business In India - फोटो : Adobe Stock
इस दौरान आपको सही प्रोडक्शन कॉस्ट और प्रॉफिट ऑफ मार्जिन तय करना है। शुरुआत में आपको ग्राहकों को ऑफर और डिस्काउंट भी देना है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित हो सकें। अगर आपका कारोबार सफल साबित होता है तो आप इसके माध्यम से बंपर कमाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें