फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Start Cloud Kitchen: अच्छा खाना बनाती हैं? कम निवेश में शुरू करें अपना क्लाउड किचन और कमाएं लाखों रुपये

Fri, 26 Dec 2025 01:43 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Start a Cloud Kitchen: अगर आप अच्छा खाना बना लेती हैं तो अपना खुद का क्लाउड किचन आप खोल सकती हैं। यहां हम आपको इसका पूरा तरीका और खर्चे के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
अपना क्लाउड किचन कैसे शुरू करें ? - फोटो : अमर उजाला
How to Start a Cloud Kitchen: अगर आपको खाना बनाने का शौक है और आप अपनी पाक कला से दूसरों को खुश कर सकती हैं। इसके लिएए आपको अब किसी रेस्टोरेंट को खोलने की जरूरत नहीं है। बस एक क्लाउड किचन खोलने का विचार आपके लिए बेहतरीन हो सकता है।

क्लाउड किचन एक ऐसा बिजनेस मॉडल है, जहां आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने खाने का ऑर्डर ले सकते हैं, बिना किसी पारंपरिक रेस्टोरेंट के सेटअप के। इससे आपको न केवल कम निवेश में बिजनेस शुरू करने का मौका मिलता है, बल्कि आप अपनी किचन से ही अपना ब्रांड बना सकती हैं।

आजकल ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स ने क्लाउड किचन के मॉडल को और भी लोकप्रिय बना दिया है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ एक अच्छी किचन और कुछ जरूरी लाइसेंस की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको हर जानकारी देंगे, ताकि आप अपने पाक कला के हुनर से लोगों का पेट भरकर बंपर कमाई कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अपना क्लाउड किचन कैसे शुरू करें ? - फोटो : Adobe stock
स्थान का चयन

 क्लाउड किचन खोलने के लिए आपको एक स्थान की आवश्यकता होगी। ये स्थान आपका घर भी हो सकता है। अगर आपका क्लाउड किचन शहर से थोड़ा दूर रहेगा, यहां कोई रेस्टोरेंट न हो, लेकिन काफी लोग रहते हों तो ज्यादा अच्छा रहेगा। शहर से दूर आपको बेहद सस्ते में भी जगह भी मिल सकती है।  

 
विज्ञापन

3 of 7
अपना क्लाउड किचन कैसे शुरू करें ? - फोटो : Adobestock
लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन

क्लाउड किचन चलाने के लिए आपको कुछ जरूरी लाइसेंस की आवश्यकता होती है, जोकि निम्न हैं- 
  •     FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) लाइसेंस
  •     GST रजिस्ट्रेशन
  •     ट्रेड लाइसेंस
  •     हेल्थ और फायर डिपार्टमेंट से जरूरी प्रमाणपत्र

 

4 of 7
अपना क्लाउड किचन कैसे शुरू करें ? - फोटो : Adobe Stock
कितनी आएगी लागत

अब बात करते हैं कि क्लाउड किचन की शुरुआत में लागत कितनी आती है तो आपको बता दें कि क्लाउड किचन शुरू करने के लिए आपको कम से कम ₹50,000 से ₹1,00,000 तक का निवेश करना पड़ सकता है। इसमें किचन सेटअप, उपकरण, लाइसेंस, पैकिंग, और शुरुआती सामग्री की खरीद शामिल होगी। इसके अलावा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग फीस और डिलीवरी चार्जेज का खर्च भी होगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
अपना क्लाउड किचन कैसे शुरू करें ? - फोटो : AI
कैसे करें प्रमोशन

 क्लाउड किचन की सफलता के लिए अच्छे प्रचार की जरूरत होती है। इसके लिए आप सोशल मीडिया, गूगल एड, और अन्य डिजिटल मार्केटिंग टूल्स के जरिए आप अपने ब्रांड को प्रमोट कर सकते हैं। आप चाहें तो पैंप्लेट भी बंटवा सकती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
अपना क्लाउड किचन कैसे शुरू करें ? - फोटो : Social Media
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी
 
आज के समय में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स काफी ट्रेडिंग में हैं, जिनके साथ जुड़ने से आपका किचन अधिक लोगों तक पहुंच सकता है। इसके लिए आपको इन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग शुल्क और कमीशन देना पड़ सकता है, जो आमतौर पर 15-30% तक हो सकता है। चाहें तो एक डिलीवरी बॉय रखकर खुद भी डिलीवरी करवा सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपना क्लाउड किचन कैसे शुरू करें ? - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का ध्यान रखें

अब सबसे आखिर में जान लें कि क्लाउड किचन को खोलने के बाद आपको अच्छी पैकिंग और डिलीवरी सर्विस की भी आवश्यकता होगी ताकि ग्राहकों को संतुष्टि मिल सके। पैकिंग का खास ध्यान रखें। लीक प्रूफ पैकिंग ज्यादा बेहतर रहती है, क्योंकि इसमें आपका खाना सुरक्षित तरीके से ग्राहक के पास पहुंचेगा। 
 
डिस्क्लेमर: ये जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है। किसी भी व्यवसाय से संबंधित निर्णय लेने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञों से सलाह लें। कोई भी कानूनी, वित्तीय, या अन्य पेशेवर सलाह लेने के लिए एक प्रमाणित पेशेवर से संपर्क करें। व्यवसाय से जुड़ी प्रक्रियाएं और निवेश हर स्थान और स्थिति के आधार पर भिन्न हो सकते हैं, इसलिए संबंधित क्षेत्र के कानूनों और नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें