फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: घर पर कैंची और चाकू की धार कैसे तेज करें? जानें कुछ आसान और सुरक्षित तरीके

Wed, 16 Sep 2026 02:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैंची और चाकू की धार समय के साथ इस्तेमाल करने की वजह से कम हो जाती है, लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीकों से इनकी धार को बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
चाकू और कैंची में घर पर धार कैसे लगाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
घर में कैंची और चाकू ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल लगभग रोजाना कुछ काटने के लिए होता है। सब्जियां काटने से लेकर कागज और कपड़े काटने तक इनकी जरूरत पड़ती है। लगातार इस्तेमाल के कारण कुछ समय बाद इनकी धार कम हो जाती है। ऐसे में कैंची से कागज या कपड़ा आसानी से नहीं कटता।

वहीं, चाकू से सब्जियां काटने में भी दिक्कतें होती हैं। ऐसी स्थिति में हर बार इन्हें दुकान पर धार लगवाने के लिए ले जाना जरूरी नहीं है। क्योंकि आप कुछ सामान्य तरीकों से घर पर भी धार लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं...
विज्ञापन

2 of 5
चाकू और कैंची में घर पर धार कैसे लगाएं? - फोटो : Adobe stock
चाकू में घर पर कैसे लगाएं धार?
  • चाकू की धार तेज करने के लिए शार्पनिंग स्टोन यानी धार लगाने वाला पत्थर इस्तेमाल किया जा सकता है
  • आपको इसे पहले पानी में भिगोना पड़ता है
  • फिर चाकू को पत्थर के ऊपर धीरे-धीरे आगे-पीछे की तरफ रगड़ना होता है
विज्ञापन

3 of 5
चाकू और कैंची में घर पर धार कैसे लगाएं? - फोटो : Adobe stock
  • इस दौरान ध्यान दें कि चाकू पर  बहुत ज्यादा दबाव डालने से बचें
  • धार तेज करने के बाद चाकू को पानी से साफ करके अच्छी तरह सुखा लें
  • इससे चाकू की धार तेज हो सकती है

4 of 5
चाकू और कैंची में घर पर धार कैसे लगाएं? - फोटो : Adobe stock
कैंची की धार घर पर कैसे तेज करें?
  • कैंची की धार कम होने पर सबसे पहले उसके ब्लेड को साफ कर लें
  • अगर कैंची का स्क्रू ढीला है, तो उसे कस लें
  • इसके बाद कैंची को खोल लें 
  • फिर उसके कटिंग एज को शार्पनिंग टूल से सावधानीपूर्वक तेज किया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाकू और कैंची में घर पर धार कैसे लगाएं? - फोटो : Adobe stock
  • कैंची के दोनों ब्लेड पर एक जैसा काम करने की कोशिश करें यानी दोनों को बराबर रगड़ें ताकि धार एक जैसी लगे
  • धार लगाने के बाद किसी कागज के टुकड़े या कपड़े की कटिंग कर चेक कर सकते हैं कि धार सही लगी है या नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें