Whatsapp Tips And Tricks : आज के आधुनिक युग में व्हाट्सएप हमारे डिजिटल कम्यूनिकेशन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। मगर अक्सर ही लोगों को ये परेशानी होती है कि किसी को मैसेज भेजने के लिए हमें उसका नंबर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करना पड़ता है। कई बार हमें किसी प्लंबर, डिलीवरी बॉय, साइबर कैफे वालों या अनजान व्यक्ति को सिर्फ एक बार ही मैसेज या डॉक्यूमेंट भेजना होता है।
ऐसे में उनका नंबर सेव करना प्राइवेसी के लिहाज से भी ठीक नहीं लगता और फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट भी फालतू नंबरों से भर जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप में ही कुछ ऐसी 'सीक्रेट ट्रिक्स' छिपी हैं, जिनसे आप बिना नंबर सेव किए किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं? लेटेस्ट अपडेट्स के अनुसार, व्हाट्सएप ने अब सीधे ऐप के भीतर ही 'सेल्फ चैट' का विकल्प दिया है, जहां आप किसी भी अनजान नंबर को टाइप कर उसे सीधे चैट कर सकते हैं।