Secure Internet Banking: पिछले कुछ सालों में बैंकिंग सेक्टर में काफी बदलाव देखने को मिला है। जहां पहले सभी काम ऑफलाइन ही होते थे, तो वहीं अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। किसी को पैसे भेजने हों, लोन लेना हो, एटीएम कार्ड बनवाना हो, बैलेंस चेक करना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ही हो जाते हैं। हालांकि, अगर आप भी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और खासतौर पर इसे सिक्योर रखने पर, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो जालसाज आपको ठग सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपनी इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर रख सकते हैं...