फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips: इन बातों का रखें ध्यान, स्मार्टफोन के हैक होने की संभावना हो जाएगी कम

Fri, 30 May 2025 12:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मार्टफोन का उपयोग करते समय आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। बीते सालों में साइबर फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं, जहां लोगों का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
How to secure mobile phone from hacking - फोटो : अमर उजाला
आज के इस डिजिटल युग में कई काम काफी आसान हो गए हैं। आज के समय दुनिया आपके स्मार्टफोन में कैद हो चुकी है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या बैंकिंग से जुड़ा कोई काम करना हो सभी जरूरी काम घर बैठे मोबाइल फोन से हो जाते हैं। मोबाइल फोन ने चीजों को काफी आसान और सुविधाजनक बना दिया है। स्मार्टफोन आने के बाद एक तरफ जहां विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसके कई नकारात्मक परिणाम भी सामने निकलकर आ रहे हैं। स्मार्टफोन का उपयोग करते समय आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। बीते सालों में साइबर फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं, जहां लोगों का काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कई बार साइबर अपराधी लोगों के मोबाइल फोन को भी हैक कर लेते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन को सेफ रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How to secure mobile phone from hacking - फोटो : अमर उजाला
आपको कभी भी अंजान जगहों से अपने स्मार्टफोन में एप्लीकेशन इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। अंजान जगहों से एप्लीकेशन को इंस्टॉल करने पर मोबाइल में मैलवेयर या वायरस आ सकता है, जिसकी वजह से आपका स्मार्टफोन हैक हो सकता है। हमेशा विश्वसनीय जगहों जैसे गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से एप इंस्टॉल करें। 
विज्ञापन

3 of 5
How to secure mobile phone from hacking - फोटो : FREEPIK
कभी भी भूलकर भी पब्लिक वाईफाई से अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट न करें। मॉल, कैफे, होटल आदि जगहों पर मिलने वाले पब्लिक वाईफाई से कनेक्ट करने पर आपके मोबाइल फोन का डाटा चोरी हो सकता है। 

4 of 5
How to secure mobile phone from hacking - फोटो : FREEPIK
समय समय पर स्मार्टफोन कंपनियां और एप कंपनियां अपडेट जारी करती रहती है। कंपनियों द्वारा जारी किए जाने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट में सिक्योरिटी बग्स को फिक्स किया जाता है। इस कारण समय समय पर अपने स्मार्टफोन और उसमें मौजूद एप्लीकेशन को अपडेट करते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to secure mobile phone from hacking - फोटो : FREEPIK
अपने स्मार्टफोन, एप्लीकेशन, ईमेल आदि के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं। पासवर्ड बनाते समय उसमें स्पेशल कैरेक्टर्स का इस्तेमाल भी करें। यह करने से आपके मोबाइल फोन को हैक करना काफी मुश्किल होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें