How To Save Electricity: सर्दियों का सीजन चल रहा है। देशभर के विभिन्न इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण लोग अपने घरों में सर्दियों से राहत पाने के लिए कई उपायों को अपना रहे हैं। सर्दियों के सीजन में बाहर से काफी ठंडी हवा घर में आती है। इस कारण कई लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं, ताकि घर के भीतर गर्माहट बनी रहे। इसके अलावा सर्दियों के सीजन में पानी को गर्म करने के लिए लोग गीजर का इस्तेमाल भी करते हैं।
वहीं जिन लोगों के पास गीजर नहीं होता है वे इमर्शन रॉड का उपयोग पानी को गर्म करने के लिए करते हैं। हालांकि, इन उपकरणों का इस्तेमाल करने पर बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है। ऐसे में हर महीने काफी ज्यादा बिजली बिल आता है। इस कारण आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बिजली बिल चुकाने में ही चला जाता है।