IRCTC Forgot Password Recovery: भारतीय रेलवे से तत्काल या सामान्य ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड होना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार लंबे समय तक लॉगिन न करने के कारण लोग अपना पासवर्ड भूल जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप पर भूल गए पासवर्ड को आसानी से रीसेट करने की सुविधा दी गई है। आप सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की मदद से मिनटों में नया पासवर्ड बनाकर फिर से लॉगिन कर सकते हैं।