फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan: होम लोन की EMI बन गई है सिरदर्द? अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स बचेगा लाखों का ब्याज

Thu, 16 Apr 2026 02:25 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होम लोन की ईएमआई लंबे समय तक आर्थिक दबाव बना सकती है, लेकिन सही रणनीति से इसे जल्दी खत्म किया जा सकता है। थोड़ी सी समझदारी और योजना बनाकर आप ब्याज का बोझ कम कर सकते हैं और जल्दी कर्ज मुक्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Home Loan - फोटो : AI
कई बार जब घर खरीदने के लिए लोगों के पास पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं, तो वह होम लोन का सहारा लेते हैं। होम लोन लेना आज के समय में कई लोगों के लिए एक बड़ा आर्थिक निर्णय होता है। हालांकि, लंबी अवधि तक ईएमआई चुकाना कई बार बोझ बन जाता है। वहीं अगर आप सही रणनीति अपनाते हैं, तो होम लोन को समय से पहले भी खत्म किया जा सकता है। वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ी सी प्लानिंग और अनुशासन के साथ लाखों रुपये का ब्याज आप बचा सकते हैं। खासकर बढ़ती महंगाई और बदलते ब्याज दर के दौर में यह और भी जरूरी हो जाता है कि लोग अपने लोन को जल्दी खत्म करने का सही तरीका अपनाएं। 
विज्ञापन

2 of 5
बैंक नहीं कर रहा ब्याज कम तो करें लोन ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
इसमें सबसे पहला तरीका यह है कि आपको अपनी ईएमआई की राशि बढ़ानी होगी। अगर आपकी आय में समय के साथ वृद्धि होती है, तो ईएमआई को बढ़ाने से लोन की अवधि कम हो जाती है। ऐसा करने से कुल ब्याज में बड़ी बचत होती है। कई बैंक आपको ईएमआई बढ़ाने का विकल्प देते हैं, जिसका फायदा उठाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
होम लोन - फोटो : ani
होम लोन चुकाने का दूसरा सबसे अच्छा तरीका है साल में एक या दो बार अतिरिक्त भुगतान करें। इसको प्रीपेमेंट कहा जाता है। बोनस, इंक्रीमेंट या किसी अन्य अतिरिक्त आय का उपयोग सीधे लोन चुकाने में करें। ऐसा करने से मूलधन जल्दी कम होता है और ब्याज का बोझ कम होता है। 

4 of 5
बैंक लोन - फोटो : Freepik
अगर कोई दूसरा बैंक आपको कम ब्याज दर पर लोन ऑफर कर रहा है, इस स्थिति में आप होम लोन बैलेंस को ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके पैसों की काफी बचत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock
लोन की अवधि कम रखने की कोशिश करें और अनावश्यक खर्चों को कम करें। सही बजट बनाकर और निवेश की प्राथमिकता तय करके आप आसानी से अपने होम लोन को जल्दी चुका सकते हैं। इसके अलावा विशेषज्ञ से सलाह लेते रहना भी एक समझदारी भरा कदम है, जिससे आप वित्तीय रूप से सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें