फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: अगर बनवा लेंगे आयुष्मान कार्ड तो जिंदगी भर करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें आवेदन का तरीका

Sat, 14 Jun 2025 08:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaise Bana Sakte Hain: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड के बारे में जानते हैं तो आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। हालांकि, आयुष्मान कार्ड सिर्फ पात्र लोगों का ही बनता है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
Pradhan Mantri Ayushamn Bharat Yojana Benefits In Hindi: भारत सरकार की कई सारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना। ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर इस कार्ड से ही कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। दरअसल, आयुष्मान भारत योजना को इसलिए शुरू किया गया ताकि जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं वे मुफ्त इलाज का लाभ ले सकें।

इसमें इलाज का खर्च सरकार उठाती है। आपको बस आयुष्मान कार्ड लेकर सूचीबद्ध अस्पताल में जाना होता है और फिर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दे दिया जाता है, लेकिन क्या आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवा सकते हैं? आप इस बारे में यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं और पात्र लोग इस कार्ड को कैसे बनवा सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवाया जा सकता है आयुष्मान कार्ड:-

पहला तरीका
  • अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो पहेल आपकी पात्रता चेक करता है
  • पात्र पाए जाने के बाद आपका आवेदन किया जाता है
  • फिर दस्तावेज अपलोड कर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप फिर डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप इसे योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है और यहां जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप आधिकारिक एप से भी आवेदन कर सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान कार्ड हर कोई नहीं बनवा सकता है क्योंकि इसके लिए सिर्फ पात्र लोग ही आवेदन कर सकते हैं
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर अपनी कुछ जानकिरयां भर आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका खर्च सरकार उठाती है। आपको हर साल 5 लाख रुपये का कवर मिलता है यानी आप हर साल 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज उन अस्पतालों में करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें