फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: 5 लाख रुपये तक का अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें आवेदन

Mon, 07 Apr 2025 03:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना नामक एक शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। यह स्कीम पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी लोकप्रिय है। देश में करोड़ों गरीब लोग इस सरकारी स्कीम में आवेदन करके लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
How to register in ayushman bharat yojana - फोटो : Freepik
How to register in ayushman bharat yojana: देश में करोड़ों लोग गरीब हैं। आर्थिक स्तर पर इन लोगों को सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। वहीं कई बार देखने को मिलता है कि गरीब लोगों को अगर कोई गंभीर बीमारी हो जाए तो वो पैसों के अभाव में अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। वहीं पैसे होते भी हैं तो सारी जमा पूंजी इलाज में ही खर्च हो जाती है। इसके बाद उनके समक्ष कई तरह की आर्थिक दिक्कतें खड़ी हो जाती हैं। देश में इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना नामक एक शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। यह स्कीम पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी लोकप्रिय है। देश में करोड़ों गरीब लोग इस सरकारी स्कीम में आवेदन करके लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How to register in ayushman bharat yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आपको 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। वहीं अगर आप दिल्ली के नागरिक हैं तो वहां आपको 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
How to register in ayushman bharat yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना हेल्थ इंश्योरेंस कवर स्कीम में आवेदन करने के बाद अगर आपको किसी प्रकार को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो आप आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल निजी और सरकारी अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये (दिल्ली में 10 लाख रुपये) तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 

PM kisan Yojana: क्या सरकार जून महीने में जारी कर सकती है 20वीं किस्त, जानिए क्या है अपडेट

4 of 5
How to register in ayushman bharat yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए स्कीम में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आवेदन करने के लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to register in ayushman bharat yojana - फोटो : Freepik
वहां एजेंट दस्तावेजों के जरिए स्कीम में आपकी पात्रता की जांच करेगा। अगर आप पात्र हुए तो वह स्कीम में आपका आवेदन कर देगा। आवेदन के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान भारत कार्ड बनकर आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें