How to register in ayushman bharat yojana: देश में करोड़ों लोग गरीब हैं। आर्थिक स्तर पर इन लोगों को सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। वहीं कई बार देखने को मिलता है कि गरीब लोगों को अगर कोई गंभीर बीमारी हो जाए तो वो पैसों के अभाव में अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। वहीं पैसे होते भी हैं तो सारी जमा पूंजी इलाज में ही खर्च हो जाती है। इसके बाद उनके समक्ष कई तरह की आर्थिक दिक्कतें खड़ी हो जाती हैं। देश में इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना नामक एक शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। यह स्कीम पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी लोकप्रिय है। देश में करोड़ों गरीब लोग इस सरकारी स्कीम में आवेदन करके लाभ ले रहे हैं।