e-Shram Card Apply: शहरों से लेकर गांवों तक आज भी एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो असल में जरूरतमंद हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। इसलिए राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई ऐसी योजनाएं चलाती हैं जिनके जरिए इन लोगों की मदद की जाती है। इनमें स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, पेंशन, राशन जैसी कई योजनाएं शामिल हैं, जिनका लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड योजना को शुरू किया गया, जिसमें लोगों की आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना के अंतर्गत 500 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है। ऐसे में अब अगली किस्त भी जल्द जारी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...