फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रेलवे में सफर करते समय किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यहां करें कॉल, तुरंत मिलेगा समाधान

Wed, 22 Jan 2025 06:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर करते समय उनको एक शानदार अनुभव देना है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Indian Railways: किन्हीं दूसरे यातायात के साधनों की तुलना में ट्रेन काफी किफायती और सुविधाजनक विकल्प है। इसी वजह से भारत में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा भी दी जाती है। इसके अलावा भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई नियमों को बना रखा है।

इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर करते समय एक शानदार अनुभव देना है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार सीट गंदी मिलती है या स्टेशन पर उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इसके अलावा कई बार ट्रेन में बिजली, पंखे काम नहीं करते हैं या चार्जिंग पॉइंट खराब होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इस कारण यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार यात्रियों का यह सवाल रहता है कि इसकी शिकायत कहां की जाए? इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके इमरजेंसी के समय चिकित्सा सहायता मंगवा सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन में किसी समस्या को लेकर भी आप इस हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता मंगवा सकते हैं। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
शिकायत दर्ज करवाते समय आपको अपना पीएनआर नंबर, सीट नंबर और आप किस बोगी में सफर कर रहे हैं उस बारे में बताना होगा। इसके अलावा आप रेल मदद एप या पोर्टल पर विजिट करके भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए राजस्थान, सिर्फ इतने रुपये है किराया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
यहां भी आपको पूछी गई सभी जरूरी डिटेल्स को बताना होगा। इन तरीकों को अपनाकर आप आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत दर्ज करवाने के बाद आपके पास तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें