फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips and Tricks: दिन-रात एसी चलाने पर भी बिजली का बिल आएगा जीरो, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Mon, 13 Jun 2022 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
AC Tips and Tricks: सोलर एसी चलाने के क्या फायदे हैं - फोटो : Pixabay
AC Tips and Tricks: गर्मियों का मौसम आते ही हर कोई इस जलती-चुभती गर्मी से परेशान रहता है। आए दिन पारा 40 या इससे ऊपर ही नजर आता है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है, क्योंकि लू भी लोगों को परेशान करती है और तेज गर्मी की वजह से हाथ-पांव तक जलने लगते हैं। ऐसे में लोग इस गर्मी से बचने के लिए कई तरीक ढूंढते हैं, क्योंकि पंखे-कूलर तो इस तेज गर्मी के आगे दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। ऐसे में लोगों के पास इस गर्मी से बचने का एक ही विकल्प नजर आता है, और वो है एसी। लेकिन लोगों को एसी चलाते समय सबसे ज्यादा चिंता बिजली के बिल की सताती है। इसलिए लोग एसी का भी कम से कम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर हम आपको कहें कि आप जितना मर्जी एसी चलाए और आपका बिल जीरो आएगा? जी हां, ऐसा हो सकता है। तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips and Tricks: सोलर एसी चलाने के क्या फायदे हैं - फोटो : Istock
  • दरअसल, हम बात कर रहे हैं सोलर एसी की। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको बिजली की जगह पर सूरज की रोशनी की जरूरत होती है, क्योंकि ये इसी से चार्ज होता है और चार्ज होने के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips and Tricks: सोलर एसी चलाने के क्या फायदे हैं - फोटो : Istock
ऐसे होगा बिजली का बिल जीरो
  • अमूमन जब आप बिजली से एसी चलाते हैं, तो लगभग 3 से 5 हजार या इससे कम ज्यादा बिजली का बिल आता है। लेकिन अगर आप सोलर एसी को इंस्टॉल करके चलाते हैं, तो इससे बिजली का बिल जीरो हो जाता है क्योंकि ये धूप से चार्ज होता है और फिर चलता है यानी इसमें बिजली का कोई रोल नहीं होता है।

4 of 5
AC Tips and Tricks: सोलर एसी चलाने के क्या फायदे हैं - फोटो : Pixabay
  • अगर आप सोलर एसी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सोलर पैनल की जरूरत होती है। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, और इसका उपयोग लंबे समय तक के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips and Tricks: सोलर एसी चलाने के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
खर्च थोड़ा ज्यादा है
  • हालांकि, अगर आप सोलर एसी लगाने के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि नॉर्मल एसी के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा होती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, औसत क्षमता वाले सोलर एसी की बाजार में कीमत लगभग 99 हजार रुपये तक बताई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें