फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Bill: अगर आप भी रहते हैं किराए के घर में, तो इन तरीकों का इस्तेमाल कर बिजली का बिल आ सकता है बेहद कम

Thu, 30 Jun 2022 07:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
How to Reduce Electricity Bill: बिजली के बिल को कम करने के तरीके - फोटो : Amar Ujala
Electricity Reduce Bill Tips: हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो, लेकिन इस बात को भी सभी जानते हैं कि आज कल घर खरीदना किसी सपने के सच हो जाने जैसा है। खासतौर पर शहरों में घर खरीदना बेहद कठिन है, क्योंकि घरों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में मीडिल क्लास फैमिली के लिए घर खरीदना बेहद मुश्किल हो जाता है। वहीं, अगर कोई लोन से भी घर खरीदने की सोचता है, तो पैसों की तंगी की वजह से इसमें भी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में काफी संख्या में लोग अब भी किराए पर रहने को मजबूर हैं। वहीं, अगर आप किराए के मकान में रह रहे हैं तो वहां बिजली का बिल अलग से देना पड़ता है और मकान मालिक प्रति यूनिट के पैसे भी डबल लेता है। इसलिए अगर आप भी किराए के घर में रहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जो आपके बिजली के बिल को कम करने में शायद आपकी मदद कर पाएं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
How to Reduce Electricity Bill: बिजली के बिल को कम करने के तरीके - फोटो : pexels
इन बातों का रखें ध्यान:-

लाइट को बंद करना न भूलें
  • कई लोग लाइटों को खुला छोड़ देते हैं। ध्यान दें कि अगर आप घर से कहीं बाहर जा रहे हैं या फिर जिन लाइट की आपको जरूरत नहीं हैं, उन्हें बंद कर दें। बाथरूम या किचन में फालतू लाइट न जलाएं और जरूरत न होने पर स्विच बंद कर दें। इससे बिजली का बिल बचाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
How to Reduce Electricity Bill: बिजली के बिल को कम करने के तरीके - फोटो : Pixabay
एसी चलाने वाले इन बातों का ध्यान दें
  • अगर आप एसी का इस्तेमाल करते हैं या किराए के घर के लिए एसी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कोशिश करनी है कि 5 स्टार एसी ही लें क्योंकि ये आपके बिजली के बिल को बेहद कम करने में मदद करते हैं।

4 of 6
How to Reduce Electricity Bill: बिजली के बिल को कम करने के तरीके - फोटो : Pixabay
  • इसके अलावा एसी को जरूरत पड़ने पर ही चलाएं और साथ ही एसी को 24 डिग्री के टेम्परेचर पर चलाने से बिजली का बिल काफी कम हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
How to Reduce Electricity Bill: बिजली के बिल को कम करने के तरीके - फोटो : istock
इलेक्ट्रॉनिक चीजों को ऐसे चलाएं
  • अगर आप घर में नहीं हैं या फिर कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं, और ऐसे में आपको फ्रीज की जरूरत नहीं है तो इसे बंद करके जाएं। बल्ब, टीवी, कूलर और एसी आदि चीजों को जरूरत पड़ने पर ही चलाएं। बिना जरूरत के चीजों का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
How to Reduce Electricity Bill: बिजली के बिल को कम करने के तरीके - फोटो : i stock
एलईडी बल्ब का इस्तेमाल
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजली का बिल बेहद कम आए तो आपको एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करना चाहिए। ये बल्ब आपके बिजली के बिल को कम करने में काफी मदद कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें