फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Reduce Electricity Bill: सोने से पहले कर लिए ये 4 काम तो कम हो जाएगा बिजली का बिल

Mon, 02 Mar 2026 03:36 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Electricity Bill Saving Tips: अगर गर्मी का मौसम आते ही आपके घर का बिजली का बिल बढ़ जाता है तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बिजली का बिल कम करने के कुछ टिप्स बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
बिजली का बिल कम करने के सबसे आसान तरीके - फोटो : अमर उजाला
How To Reduce Electricity Bill: गर्मी का मौसम आते ही एसी, पंखे और फ्रिज जैसी बिजली खपत करने वाली चीजों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। इसके चलते घर का बिजली का बिल भी उम्मीद से ज्यादा बढ़ जाता है। कई लोग सोचते हैं कि बिल कम करना मुश्किल है, लेकिन आपको ये समझने की जरूरत है कि सही उपाय अपनाकर आप बिजली की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं और महंगे बिल से बच सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ सरल और प्रभावी तरीके, जिनसे आप गर्मियों में बिजली की खपत कम करके अपने खर्च को नियंत्रित कर सकते हैं। यह न केवल पैसे बचाने में मदद करेगा, बल्कि ऊर्जा की बचत कर पर्यावरण की सुरक्षा में भी योगदान देगा।
विज्ञापन

2 of 5
बिजली का बिल कम करने के सबसे आसान तरीके - फोटो : FREEPIK
इंटरनेट की जरूरत न हो तो वाई-फाई या फाइबर राउटर बंद करें

बहुत बार हम रात में सोते समय भी वाई-फाई राउटर चालू छोड़ देते हैं। यह निरंतर बिजली खपत करता रहता है, चाहे कोई उसका इस्तेमाल कर रहा हो या नहीं। इसलिए अगर आपको रात में इंटरनेट की जरूरत नहीं है तो राउटर को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। इससे न केवल बिजली बचती है, बल्कि राउटर की उम्र भी लंबी होती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बिजली का बिल कम करने के सबसे आसान तरीके - फोटो : Adobe Stock
टीवी और सेट-टॉप बॉक्स को स्टैंडबाय मोड पर न छोड़ें

टीवी और सेट-टॉप बॉक्स को बंद करने के बजाय अक्सर लोग इन्हें स्टैंडबाय मोड पर छोड़ देते हैं, जो बिजली की खपत करता रहता है। स्टैंडबाय मोड में डिवाइस चालू तो नहीं होता, लेकिन बिजली खपत जरूर करता रहता है। इसलिए सोने से पहले टीवी और सेट-टॉप बॉक्स को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए ताकि अनावश्यक बिजली की बर्बादी न हो।

 

4 of 5
बिजली का बिल कम करने के सबसे आसान तरीके - फोटो : Adobe Stock
मोबाइल फुल चार्ज होते ही चार्जर को प्लग से निकाल लें

जब मोबाइल फोन चार्ज हो जाता है, तब भी कई लोग चार्जर को प्लग में लगे रहने देते हैं। यह अनावश्यक बिजली खर्च का कारण बनता है। मोबाइल फुल चार्ज होते ही चार्जर को प्लग से निकाल लेना चाहिए। इससे बिजली बचाने के साथ-साथ आपके मोबाइल की बैटरी भी सुरक्षित रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजली का बिल कम करने के सबसे आसान तरीके - फोटो : Adobe Stock
लैपटॉप या डेस्कटॉप को शटडाउन करें और चार्जर अनप्लग करें

काम खत्म होने के बाद लैपटॉप या डेस्कटॉप को शटडाउन करना जरूरी है। केवल स्क्रीन बंद करने से बिजली की खपत पूरी तरह बंद नहीं होती। साथ ही चार्जर को भी अनप्लग कर दें, क्योंकि चार्जर प्लग में लगे रहने पर भी बिजली खपत करता रहता है। इस सरल आदत से घर की बिजली बचत में बड़ा योगदान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें