Indian Railways Rules For Passengers Luggage: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक में लोग सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ट्रेन में आरामदायक सीट, एसी की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था और खानपान की चीजें भी रहती हैं आदि। ऐसे में एक बड़ा तबका ट्रेन से ही सफर करना पसंद करता है।
आप भी अगर ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो आपको बस कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए। वहीं, कई बार ट्रेन में सफर के दौरान लोग अपना सामान भूल जाते हैं। कई बार इन बैग में इतनी जरूरी चीज होती है जिसके खोने पर काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में अगर आपका भी कोई सामान कभी ट्रेन में छूट जाता है, तो आप इसे वापस पा सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ट्रेन में छूटे सामान को वापस पाने के लिए क्या करना होता है...